सिरमौर में टला बड़ा हादसा, शराब से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, सड़क पर बिखरी पेटियां

सिरमौर में टला बड़ा हादसा, शराब से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, सड़क पर बिखरी पेटियां
Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, पास ही स्थित अहाते में कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी को भी चोट नहीं आई और एक बड़ा जानी नुकसान होने से टल गया।

Description

संतुलन बिगड़ने से मची अफरा-तफरी

Description

जानकारी के अनुसार, पिकअप गाड़ी (HP 16A-5511) राजगढ़ ठेके से शराब की खेप लोड करके गिरिपुल की ओर रवाना होने वाली थी। इसी दौरान खड़ी गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और संतुलन बिगड़ने के कारण ठेके के सामने निचली तरफ लुढ़क गई। गाड़ी पलटते ही उसमें रखी करीब 60 देसी शराब की पेटियां सड़क और ठेके के सामने बिखर गईं, जिससे मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Description

60 पेटियां टूटकर सड़क पर बिखरी 

इस दुर्घटना में करीब 60 देसी शराब की पेटियां सड़क पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बिखरी हुई बोतलों और पेटियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। हालांकि वाहन को क्षति पहुंची है, लेकिन चालक और पास मौजूद अन्य लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज कुलवंत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को सीधा करवाया और यातायात व्यवस्था को सुचारू किया। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में वाहन के दस्तावेजों और शराब की खेप के परमिट में कोई अनियमितता नहीं पाई गई है।

Related posts

Leave a Comment