सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो, चालक की मौके पर मौ-त

सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो, चालक की मौके पर मौ-त
Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

ऊना के उपमंडल हरोली के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंगड़त में एक भीषण सड़क हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

Description

हादसे का विवरण

Description

मृतक की पहचान सुखदेव (40), पुत्र जीत राम, निवासी ललड़ी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुखदेव अपने छोटे हाथी (टेंपो) में सवार होकर कुंगड़त की चढ़ाई वाले मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर एक नीलगाय आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक जांच के मुताबिक, नीलगाय को बचाने की कोशिश में सुखदेव ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।

चढ़ाई पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्भाग्यवश, वाहन पलटते समय सुखदेव नीचे गिर गया और टेंपो के टायर के नीचे दब गया। चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही हरोली थाना से एसआई विनोद कुमार की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाया और तत्पश्चात उसे परिजनों को सौंप दिया।

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि “शुरुआती जांच से पता चला है कि यह हादसा वन्य जीव को बचाने के प्रयास में हुआ है। फिलहाल किसी अन्य वाहन या व्यक्ति की लापरवाही सामने नहीं आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।”

Related posts

Leave a Comment