शिमला में भयानक हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार; चालक की मौके पर मौत

शिमला में भयानक हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार; चालक की मौके पर मौत
Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Description

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के ठियोग उपमंडल के देवठी रोड पर सोवल के पास हुआ। मृतक की पहचान राकेश पुत्र राम दत्त निवासी गांव चरैल, ठियोग के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी ठियोग के छैला निवासी दलीप शर्मा द्वारा पुलिस को दी गई। दलीप ने बताया कि शाम करीब सात बजे उन्हें घर के ऊपर की ओर से किसी भारी वस्तु के गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। जब वे ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, तो सड़क से नीचे एक कार (HP09B-3418) पूरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Description

जांच में जुटी पुलिस

Description

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही राकेश ने दम तोड़ दिया था। फिलहाल, पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की आगामी जांच छैला पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई कमलेश कुमार द्वारा अमल में लाई जा रही है।

Related posts

Leave a Comment