बघाट बैंक के निदेशक मंडल ने बैंक के एजीएम को किया निलम्बित

बघाट बैंक के निदेशक मंडल ने बैंक के एजीएम को किया निलम्बित
Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

बघाट बैंक के निदेशक मंडल ने बैंक के एक एजीएम काे निलम्बित किया है। आरोप है कि एजीएम ने दो प्राॅपर्टी की पोजीशन के लिए जाने से ऐन वक्त पर इंकार कर दिया। इसके कारण एमडी को स्वयं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ जाना पड़ा। बैंक के निदेशक मंडल ने इस मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए एक आपात बैठक बुलाई। इसमें एजीएम नंदलाल को निलम्बित करने का निर्णय लिया।

Description

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोलन तहसील ने बघाट बैंक के दो ऋण डिफाल्टरों की प्राॅपर्टी की पोजीशन के लिए 28 फरवरी की डेट दी हुई थी। एक प्रॉपर्टी नौणी के पास तो दूसरी सलोगड़ा में थी। बैंक के एमडी राजकुमार ने इसके लिए एजीएम नंदलाल की ड्यूटी लगाई लेकिन शनिवार को उन्होंने जाने से इंकार कर दिया। इसके लिए उन्होंने अपनी कोई मजबूरी बताई। बैंक के लिए ऐन वक्त पर बड़ी परेशानी खड़ी हो गई क्योंकि बैंक का आरोप रहता था कि तहसील द्वारा प्राॅपर्टी की पोजीशन के लिए समय नहीं दिया जाता। अब दिया है तो अधिकारी जाने से इंकार कर रहे हैं।

Description

इन दोनों प्राेपर्टी से बैंक को करीब एक करोड़ तक की रिकवरी होनी है। पोजेशन के लिए एजीएम लेवल के अधिकारी का जाना अनिवार्य है। अब ऐसे समय में किसी अन्य अधिकारी की ड्यूटी भी नहीं लगाई जा सकती थी। इसके कारण एमडी को स्वयं जाना पड़ा। बैंक के निदेशक मंडल को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने आपात बैठक बुलाकर एजीएम पर निलम्बन की कार्रवाई कर दी। बैंक के प्रबंध निदेशक राजकुमार ने बताया कि बैंक के निदेशक मंडल ने यह कार्रवाई की है।

Related posts

Leave a Comment