प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश व बर्फबारी जारी, अप्रैल माह में दिसम्बर वाली ठंड

प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश व बर्फबारी जारी, अप्रैल माह में दिसम्बर वाली ठंड
Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल में हुई बारिश व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से प्रदेश में ठंड लौट कर फिर आ गई है। प्रदेश में दिसम्बर व नवम्बर माह की तरह ठंड का एहसास हो रहा है। शिमला में लोगों ने फिर जैकेट्स निकाल ली हैं। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हुई। वहीं लाहौल-स्पीति के केलांग में न्यूनतम तापमान -0.4 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज है।

Description

इसके अतिरिक्त प्रदेश के खदराला में 5 सैमी, गोंदला में 2 सैंमी और केलांग में 1 सैंमी ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। इसके साथ ही सुंदरनगर, शिमला और जोत क्षेत्र में गरज व चमक के साथ बारिश हुई, जबकि शिमला में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 10 से 12 अप्रैल तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी जारी रहने की संभावना जताई है। वहीं 13 अप्रैल से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में आगामी 4 से 5 दिनों में न्यूनतम तापमान 2-9 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं अधिकतम तापमान में भी धीरे-धीरे 3-8 डिग्री तक बढ़ौतरी होगी।

Description
Description

Related posts

Leave a Comment