पांवटा साहिब के सभी स्कूलों के खुलने व बंद होने का समय बदला, भीषण गर्मी के चलते SDM द्विज गोयल ने दिए आदेश..

Description

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

Description

उपमंडल दण्डाधिकारी पांवटा साहिब, द्विज गोयल (आईएएस) ने उपमंडल में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी एवं हीट वेव को देखते हुए विद्यार्थियों को डिहाइड्रेशन, हीट एग्जॉशन एवं हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचाने के उद्देश्य से सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों के समय में अस्थायी परिवर्तन के आदेश जारी किए हैं।

Description

आदेशों के अनुसार उपमंडल के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों का समय इस प्रकार निर्धारित किया गया है—कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित होंगी।

Description

इसके अतिरिक्त सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल समय के दौरान किसी भी प्रकार की बाहरी गतिविधियां, जैसे खेलकूद एवं प्रार्थना सभा, धूप में आयोजित न की जाएं। साथ ही स्कूलों में पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए, पंखों एवं अन्य शीतल व्यवस्था सुचारू रूप से कार्यरत रहे तथा हीट से संबंधित आपात स्थितियों के लिए प्राथमिक उपचार की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा तथा 31 मई, 2026 तक या आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगा।

स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन आदेशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें। आदेशों का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment