पांवटा-शिलाई NH-707 पर बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, रोनहाट कॉलेज के कई छात्र घायल..

पांवटा-शिलाई NH-707 पर बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, रोनहाट कॉलेज के कई छात्र घायल..

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

पांवटा-शिलाई NH-707 पर रविवार को एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं। जिसमें रोनहाट कॉलेज के छात्र संघ से जुड़े लगभग आधा दर्जन छात्र-छात्राएं सवार थे। जो सभी चोटिल हुए हैं।

Description

बताया जा रहा है कि ये छात्र कॉलेज की समस्या को लेकर CM से मिलने नाहन जा रहे थे लेकिन बीच रास्ते में यह हादसा पुलिस चौकी राजबन के अधिकार क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर चिलोन के पास पेश आ गया।

हादसे वाली जगह सतोंन कस्बे से करीब 4 किलोमीटर दूर हैं। जहां से हादसे के बाद घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। अस्पताल में इन लोगों का उपचार किया जा रहा है। हादसे में घायल सभी लोग बिल्कुल सुरक्षित है।

डॉक्टरों के अनुसार घायल दो छात्राओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थान नाहन के लिए रैफर किया गया है, जबकि अन्य तीन घायलों का उपचार सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में जारी है और इन सभी के हालत सामान्य हैं। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

Leave a Comment