धर्मशाला जा रही HRTC बस हादसे का शिकार, अनियंत्रित होकर खेतों में जा घुसी…मची अफरा-तफरी

धर्मशाला जा रही HRTC बस हादसे का शिकार, अनियंत्रित होकर खेतों में जा घुसी…मची अफरा-तफरी
Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बिलासपुर डिपो की एक एचआरटीसी (HRTC) बस लदरौर-घंडालवी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर सीधे खेतों में जा घुसी। हादसे के वक्त बस में करीब 25 यात्री सवार थे, जिनमें चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि इस भयानक टक्कर के बावजूद किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया।

Description

मची अफरा-तफरी 

Description

जानकारी के अनुसार, बस रोजाना की तरह शनिवार सुबह करीब 7 बजे बिलासपुर से धर्मशाला के लिए रवाना हुई थी। यह अपने तय रूट घुमारवीं, भराड़ी और लदरौर होते हुए आगे बढ़ रही थी। घंडालवी के पास पहुंचते ही चालक ने अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे बनी गहरी नाली को लांघती हुई सीधे खेतों में जा धंसी। हादसे के समय बस में लगभग 25 यात्री सवार थे। अचानक हुए इस घटनाक्रम से बस में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों को जोरदार झटका लगा। इस दौरान 8 से 10 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस की गति अधिक थी।

Description

परिवहन निगम की त्वरित कार्रवाई

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। राहत की बात यह रही कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की स्थिति सामान्य पाई गई। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए तुरंत वैकल्पिक बस की व्यवस्था की गई और सभी यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। फिलहाल, प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related posts

Leave a Comment