खेल-खेल में 10 वर्षीय नाबालिगा की हुई मौत, घर में पसरा मातम

खेल-खेल में 10 वर्षीय नाबालिगा की हुई मौत, घर में पसरा मातम
Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क

उपमंडल गगरेट के एक गांव में 10 वर्षीय नाबालिगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर में मातम छा गया है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम परिजन बच्ची को उपचार के लिए गगरेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार घटना के समय वे कुछ देर के लिए घर से बाहर गए हुए थे और उसी दौरान यह हादसा हो गया।

Description

पुलिस के अनुसार बच्चे आपस में खेल रहे थे और खेल-खेल में नाबालिगा फंदे से झूल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Description
Description

Related posts

Leave a Comment