अब सुरक्षित होगी हर किशोरी: हिमाचल में होगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का महा-अभियान

अब सुरक्षित होगी हर किशोरी: हिमाचल में होगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का महा-अभियान
Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) से बचाव एवं सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम के उद्देश्य से 29 मार्च से विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिसके अन्तर्गत ऊना जिले में 29 मार्च, 5 अप्रैल और 12 अप्रैल को विशेष टीकाकरण होगा। इसके अंतर्गत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग 10 मार्च तक सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों तथा प्रवासी श्रमिक परिवारों का हाउस-टू-हाउस पंजीकरण करके 20 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करेगा।

Description

उन्होंने बताया कि ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) यानि गर्भाश्य ग्रीवा कैंसर विश्व स्तर पर सबसे आम संक्रमणों में से एक है और भारत में भी यह महिलाओं आम कैंसर में दूसरी सबसे बड़ा कैंसर है। इसकी समय रहते रोकथाम न होने पर यह वायरस सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण, सुरक्षित व्यवहार, नियमित जांच तथा व्यापक जन-जागरूकता के माध्यम से एचपीवी से होने वाली बीमारियों को प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है।

Description

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि टीकाकरण खाली पेट नहीं किया जाएगा तथा टीका लगाने के उपरांत किशोरियों को आधे घंटे तक निगरानी (ऑब्जर्वेशन) में रखा जाएगा, ताकि किसी भी संभावित प्रतिकूल प्रतिक्रिया की स्थिति में तुरंत आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। किशोरियां स्वयं भी https:@@uwin-mohfw-gov-in पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए आशा वर्कर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह तथा पंचायती राज संस्थाओं के अलावा साथ ही शिक्षा विभाग के माध्यम से विद्यालयों में आयोजित पैरेंट्स मीटिंग्स के दौरान अभिभावकों को एचपीवी संक्रमण एवं टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया है। उन्होंने ने सभी अभिभावकों से भी अपेक्षा की है कि वे अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित कर इस गंभीर बीमारी के उन्मूलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

Related posts

Leave a Comment